युद्ध में 'जान देने को तैयार' सैकड़ों जोड़ों के लिए ईरान में सामूहिक विवाह का किया गया आयोजन
तेहरान (ईरान) में बीते दिनों सार्वजनिक चौराहों पर सैकड़ों जोड़ों के लिए बड़े पैमाने पर शादी समारोह का आयोजन किया गया। इन जोड़ों ने 'आत्म-बलिदान' अभियान के लिए अपना नाम दर्ज कराया और मानव श्रृंखला बनाकर युद्ध में अपनी जान दांव पर लगाने का संकल्प लिया। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और संसद स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबफ भी अभियान में शामिल हुए।