युद्ध में तबाह हो चुके गाज़ा को फिर से बसाने की योजना पर काम कर रहा है मिस्र

मिस्र इज़रायल-हमास युद्ध में तबाह हो चुके गाज़ा को फिर से बसाने की योजना पर काम कर रहा है। मिस्र के सरकारी अखबार 'अल-अहरम' के मुताबिक, इस योजना के तहत फिलिस्तीनियों को गाज़ा पट्टी से बाहर निकाले बिना पुनर्निर्माण किया जाएगा। मिस्र इस योजना पर सऊदी अरब, कतर, यूएई और यूरोपीय देशों के राजनयिकों के साथ चर्चा कर रहा है।

Load More