युद्ध में सबसे पहले पंजाब को ही होता है नुकसान, मिले विशेष वित्तीय पैकेज: सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र को पंजाब को भी जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी राज्यों की तरह विशेष वित्तीय पैकेज देना चाहिए। उन्होंने कहा, "हर युद्ध में सबसे पहले पंजाब को ही नुकसान उठाना पड़ा है। भारत का खाद्यान्न भंडार होने के अलावा पंजाब हमेशा से देश की तलवार की तरह रहा है।"