युद्ध रुकवाने के लिए मैं पुतिन से बात करूंगा: ज़ेलेंस्की से मुलाकात के दौरान ट्रंप
नीदरलैंड्स के हेग शहर में नाटो की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से कहा, "युद्ध को समाप्त करने के लिए मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करूंगा।" उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल देने पर भी विचार कर रहे हैं।"