युद्ध विराम समझौते के तहत 33 बंधकों को रिहा कर सकता है हमास
इज़रायल-हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के तहत पहले चरण में हमास द्वारा 33 बंधकों को रिहा किए जाने की उम्मीद है। समझौते को लेकर अंतिम दौर की वार्ता मंगलवार को दोहा (कतर) में होगी। अक्टूबर-2023 के हमलों के बाद हमास और उसके सहयोगियों के पास 94 बंधक हैं जिनमें कम-से-कम 34 ऐसे हैं जिनके मृत होने का अनुमान है।