यौन उत्पीड़न मामले में DU के पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर को किया गया जबरन रिटायर
दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न मामले में जबरन रिटायर कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की सिफारिशों को स्वीकारते हुए यह कार्रवाई की। यह कदम उच्च शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न के खिलाफ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया है।