यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली HC पहुंचे बृजभूषण
डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों द्वारा उनपर लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने हाईकोर्ट से आरोप तय करने को लेकर निचली अदालत के दिए गए आदेश को रद्द करने की मांग की है। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी।