यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद केरल में कांग्रेस ने विधायक ममकूटाथिल को किया निलंबित
केरल कांग्रेस ने पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पार्टी से निलंबित किया है। इससे पहले ममकूटाथिल ने केरल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। मलयाली अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज बताया था कि 3-साल पहले ममकूटाथिल से मुलाकात के बाद उन्हें आपत्तिजनक मेसेज मिले और ममकूटाथिल ने उन्हें होटल बुलाया था।