यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के IPO की हुई धांसू लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल
यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) की मंगलवार को बीएसई पर करीब 112% प्रीमियम के साथ धांसू लिस्टिंग हुई और इसके बाद कंपनी का शेयर उछलकर ₹256.15 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ का मूल्य दायरा ₹102-108 निर्धारित किया गया था और इसका आईपीओ अंतिम दिन तक 168.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था।