यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के IPO दूसरे दिन हुए 12 गुना से अधिक सब्सक्राइब

यूनीकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ दूसरे दिन बुधवार को 12.22 गुना सब्सक्राइब हुए। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के आईपीओ को 1,40,84,681 शेयरों के मुकाबले 17,20,68,750 शेयरों के लिए बोलियां हासिल हुईं। बकौल रिपोर्ट्स, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए आईपीओ 35.54 गुना सब्सक्राइब हुआ जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 19.50 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Load More