यूनिफाइड पेंशन स्कीम को अपनाने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र
महाराष्ट्र कैबिनेट ने अपने कर्मचारियों के लिए केंद्र की नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को लागू करने को रविवार को मंज़ूरी प्रदान की और वह यूपीएस को अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र में यह स्कीम इस साल मार्च से प्रभावी मानी जाएगी। केंद्रीय कर्मचारियों को एनपीएस में बने रहने या यूपीएस में शामिल होने का अधिकार होगा।