यूनियन कार्बाइड के कचरे के खिलाफ MP में 2 युवकों ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

भोपाल (मध्य प्रदेश) में 40-वर्ष पहले हुई गैस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन का ज़हरीला कचरा जलाए जाने को लेकर शुक्रवार को पीथमपुर (धार) में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान 2 युवकों ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Load More