यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 1865 पदों पर निकली भर्ती
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर 19-मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स से ग्रैजुएशन कर चुके उम्मीदवार पात्र होंगे और आयुसीमा 20-28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को उम्रसीमा में छूट मिलेगी। वहीं, चयनित उम्मीदवार को ₹15,000-₹20,000/माह स्टाइपेंड मिलेगा।