यौन शोषण के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जेडीएस से निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को यौन उत्पीड़न और रेप के मामले में कर्नाटक की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। एसआईटी ने मंगलवार को साइबर अपराध के एक मामले में उनके खिलाफ बॉडी वारंट मांगा। प्रज्वल पर रेप के 3 मामले हैं और एसआईटी ने एक मामले में उसे गिरफ्तार किया है।