यौन शोषण मामले में IWCC ने ठुकराई 'होमबाउंड' के सिनेमैटोग्राफर की माफी, बताया 'PR स्ट्रैटेजी'
यौन शोषण के आरोपों के बीच फिल्म 'होमबाउंड' के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह की माफी को इंडियन वीमेन सिनेमैटोग्राफर्स कलेक्टिव (IWCC) ने ठुकरा दिया है। संगठन ने इसे 'PR स्ट्रैटेजी' बताते हुए कहा, "उन्होंने ऐसा नैरेटिव गढ़ा जो पीड़ितों के बजाय आरोपी के प्रति सहानुभूति पैदा करता है।" IWCC ने कहा, "यह माफी नहीं...छवि बचाने के लिए सोची-समझी कोशिश है।"