यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ असम का 'मोइदम'
असम में अहोम वंश के सदस्यों को उनकी प्रिय वस्तुओं के साथ टीलेनुमा संरचना में दफनाने की व्यवस्था 'मोइदम' को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ 'मोइदम' इस सूची में जगह बनाने वाली पूर्वोत्तर भारत की पहली सांस्कृतिक संपत्ति बन गई है। अहोम राजवंश ने असम पर लगभग 600 साल तक शासन किया था।