यूनेस्को की सूची में केरल का कोझिकोड बना भारत का पहला 'साहित्य शहर'
अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनेस्को ने रविवार को केरल के कोझिकोड को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला 'साहित्य शहर' घोषित किया। राज्य के एलएसजीडी मंत्री एम.बी राजेश ने कहा कि कोझिकोड ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहर को पछाड़कर यह उपाधि हासिल की। अक्टूबर 2023 में कोझिकोड को 'यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क' की साहित्य श्रेणी में स्थान मिला था।