यूनेस्को ने प. बंगाल को धरोहर पर्यटन का सबसे बेहतर डेस्टिनेशन किया घोषित: CM ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा, "यूनेस्को ने बंगाल को धरोहर पर्यटन का सबसे बेहतर डेस्टिनेशन घोषित किया है।" उन्होंने कहा, "हमने धरोहर स्थलों को विकसित करने के लिए कई बड़ी पहल की हैं। हम दक्षिणेश्वर मंदिर और कालीघाट मंदिर जैसे कुछ प्रतिष्ठित उपासना स्थलों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन पर ज़ोर दे रहे हैं।"