यौन संबंध से इनकार करने पर शख्स ने नर्स के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, हुई मौत
हासन (कर्नाटक) में एक 35-वर्षीय नर्स की एक शख्स ने कथित तौर पर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स हैं कि शख्स ने उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी लेकिन जब नर्स ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर बेरहमी से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।