यूपी ATS ने 30 साल से फरार चल रहे खालिस्तानी आतंकी मंगत को किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने बुधवार को प्रतिबंधित खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) से जुड़े आतंकवादी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया। मंगा पर ₹25,000 का नकद इनाम था और वह हत्या के प्रयास व आतंकवाद सहित कई मामलों में वांछित था। एटीएस ने बताया कि मंगा 1995 में ज़मानत पर रिहा होने के बाद से फरार चल रहा था।