यूपी CM योगी ने की महानवमी पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने सभी ज़िलों को आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। गौरतलब है कि शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने सीएम योगी से 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक छुट्टी की मांग की थी।

Load More