यूपी एमएलसी के 11 सीटों पर 54.58% मतदान, गोरखपुर-फैजाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग
यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर कुल 54.58% मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, गोरखपुर-फैजाबाद में सर्वाधिक 79.32% वोटिंग दर्ज की गई। आगरा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को पुनर्मतदान होगा। मुजफ्फरनगर में भाजपा-सपा कार्यकर्ता भिड़े, बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष और सीओ के बीच विवाद हुआ।