उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बुधवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। प्राथमिक स्तर (1-5) में 80.07% और उच्च प्राथमिक (6-8) में 71.85% अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जुलाई में आयोजित इस परीक्षा के लिए 19,94,661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।