यूपी उप-चुनाव के रुझानों में 9 में से 7 सीटों पर आगे चल रहा है बीजेपी गठबंधन
'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 7 सीटों से आगे चल रहा है। वहीं, 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, मझवां सीट पर रुझानों में बीजेपी की शुचिस्मिता मौर्या 1,457 मतों से आगे चल रही हैं।