यूपी उप-चुनाव को लेकर सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, RLD ने भी उतारा कैंडिडेट
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव को लेकर सपा ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। सपा ने गाज़ियाबाद सीट से सिंह राज जाटव और खैर से चारू कैन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल ने भी मीरापुर विधानसभा सीट से मिथलेश पाल को उम्मीदवार बनाया है।