यूपी उपचुनाव में वोटर आईडी चेक करने को लेकर निलंबित हुए पुलिसकर्मी, अखिलेश ने शेयर किया था वीडियो
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर कानपुर पुलिस का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आज (बुधवार) उपचुनाव के बीच पुलिस रास्ते में मतदाताओं को रोककर उनके वोटर आईडी मांगती दिख रही है। इस वीडियो को पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस कमिश्नरेट (कानपुर नगर) ने इसकी जानकारी दी है।