यूपी में एमएलसी वोटों की गिनती के लिए खुले स्ट्रांग रूम के ताले, बक्सों को बाहर निकाला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मंगलवार को मतगणना शुरू हो गई है। सात जिलों में स्ट्रांग रूम से बैलेट बॉक्स निकाले जा रहे हैं। मतगणना से पहले गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड के प्रेक्षक IAS अभय सिंह को हटाकर IAS प्रकाश बिंदु को नियुक्त किया गया। आगरा में लापरवाही पर 6 अधिकारी निलंबित किए गए हैं।