यूपी के 'प्ले स्कूल' के टॉयलेट में मिला 'स्पाई कैमरा', निदेशक को किया गया गिरफ्तार
नोएडा (यूपी) के थाना फेज़-3 क्षेत्र स्थित एक 'प्ले स्कूल' के शौचालय में 'स्पाई कैमरा' मिलने का मामला सामने आया है।
एक शिक्षिका ने बल्ब के हॉल्डर में कैमरा देखा था और उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा गार्ड से इसको लेकर बात की तो उसने बताया कि कैमरा स्कूल के निदेशक ने लगवाया था। वहीं, निदेशक गिरफ्तार हो गया है।