यूपी के 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, CM योगी ने किया एलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मज़दूर दिवस पर एलान किया कि प्रदेश के 15.83 लाख निर्माण श्रमिकों को सालाना ₹5 लाख के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 41 जनपदों में 116 ईएसआईएस औषधालय संचालित हैं और शेष 34 जनपदों में ईएसआईएस औषधालय स्थापित किए जाएंगे।