यूपी के 15 ज़िलों में आज चल सकती है हीट वेव, जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 15 ज़िलों में मंगलवार को हीट वेव चलने का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इनमें गाज़ियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, फिरोज़ाबाद, महोबा व जालौन शामिल हैं। प्रयागराज, आगरा, झांसी व बलिया में सोमवार को अधिकतम तापमान 40°C को पार कर गया था।