यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट, डेढ़ गुना तक बढ़ाया गया मानदेय
यूपी की योगी सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत 2.72 लाख+ आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफा देते हुए श्रेणी एक को छोड़कर अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों का न्यूनतम मानदेय डेढ़ गुना तक बढ़ा दिया है। नई दरें 2 सितंबर से लागू होंगी। नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के वेतन के साथ सितंबर का एरियर भी दिया जाएगा।