यूपी के 34,000+ पीआरडी जवानों की बढ़ी सैलरी, कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में प्रदेश के 34,000+ पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता ₹350/दिन से बढ़ाकर ₹500/दिन किया गया। इसके अलावा बैठक में यूपी अधीनस्थ सहकारी समितियां व पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली 2025 के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई।