यूपी के 40 ज़िलों में आज व कल के लिए जारी किया गया बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के 40 ज़िलों में रविवार व सोमवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, गोण्डा, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, वाराणसी, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर व कुछ अन्य ज़िलों में हल्की बारिश हो सकती है।