यूपी के 6 लाख सरकारी शिक्षकों में से केवल 16,000 ने पहले दिन लगाई डिजिटल हाज़िरी
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में डिजिटल हाज़िरी लगाए जाने के पहले दिन राज्य के 6.09 लाख सरकारी शिक्षकों में से केवल 16,015 शिक्षकों ने डिजिटल हाज़िरी लगाई। गौरतलब है कि राज्य के 24 ज़िलों में केवल 1% शिक्षकों ने डिजिटल हाज़िरी लगाई जबकि भदोही में सर्वाधिक 14% शिक्षकों ने डिजिटल हाज़िरी लगाई।