यूपी के सात ब्लड बैंकों के संचालन पर रोक, कोल्ड चेन में लापरवाही समेत कई खामियां मिलीं
एफएसडीए ने 10 जिलों के 40 रक्त केंद्रों की औचक जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सात ब्लड बैंकों का संचालन तत्काल बंद करा दिया। लखनऊ के तीन, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर और लखीमपुर खीरी के एक-एक केंद्र पर रोक लगी। कोल्ड चेन में लापरवाही, अनिवार्य संक्रमण जांच न करना और स्टाफ की अनुपस्थिति जैसी खामियां मिलीं।