यूपी के 71 महाविद्यालयों को मिलेगा सरकारी महाविद्यालयों का दर्जा, 2500 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार की शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के 71 महाविद्यालयों को राजकीय महाविद्यालयों के तौर पर संचालित किए जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल गई। राज्य सरकार के अनुसार, इन महाविद्यालयों में 71 प्राचार्य, 1136 असिस्टेंट प्रोफेसर, क्लास-3 के 639 और क्लास-4 के 710 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं, बिजनौर में एक निजी विश्वविद्यालय खुलेगा।

Load More