लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर 23 और 27 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित किया गया है। मतदान और मतगणना के दिन शराब की दुकानों, बार, मॉडल शॉप, बीयर, भांग और ताड़ी की दुकानों पर बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। सेना की कैंटीन भी इसके दायरे में आएंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Load More