यूपी के CM योगी ने 2,425 मुख्य सेविकाओं और फार्मासिस्टों को सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपा। बकौल रिपोर्ट्स, दो दशक के बाद इस विभाग में इतनी बड़ी भर्ती हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि इन नियुक्तियों से बाल विकास योजनाओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी।