यूपी के CM योगी ने की पहलगाम हमले में 'नाम पूछकर' मारे गए युवक के परिजन से मुलाकात
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले में 'नाम व धर्म पूछकर' मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा, "निर्दोष पर्यटकों पर हमला, बहन-बेटियों के सामने उनके सिंदूर उजाड़े जाए...यह कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता। आश्वस्त करते हैं...आतंकियों और उनके आकाओं को सज़ा ज़रूर मिलेगी।"