यूपी के CM योगी ने सिपाही भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट अक्टूबर के अंत तक जारी करने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम अक्टूबर माह के अंत तक जारी करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 60,244 पदों के लिए 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। वहीं, करीब 32 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षाएं दी थीं।