यूपी के DGP के नाम से चल रहा फर्ज़ी यूट्यूब चैनल व इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांग रहे ठग
साइबर ठगों द्वारा उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से फर्ज़ी यू-ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है जिसको लेकर डीजीपी की तरफ से साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ठग फेक आईडी के ज़रिए जयपुर एलपीजी टैंकर हादसे के पीड़ितों के लिए पैसे मांग रहे हैं और उन्होंने क्यूआर कोड भी जारी किया है।