यूपी के PHC में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ 4 महिलाओं का प्रसव, होगी जांच
बलिया (यूपी) के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बिजली कटने पर डॉक्टरों द्वारा 4 महिलाओं की डिलीवरी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कराए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।