यूपी की अदालत ने हत्या के 25 साल पुराने मामले में 6 लोगों को सुनाई उम्रकैद की सज़ा
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने मंगलवार को 25 साल पुराने हत्या के एक मामले में 6 लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर ₹19,000 का जुर्माना भी लगाया है। सरकारी वकील के मुताबिक, दोषियों ने 27 मई 1999 को छोटेलाल नामक शख्स की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।