यूपी के अफसरों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब काम के आधार पर होगी ग्रेडिंग
उत्तर प्रदेश सरकार ने ज़िलों की ग्रेडिंग के बाद अब प्रदेश के अफसरों की कार्यकुशलता के आधार पर ग्रेडिंग करने का फैसला किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से ग्रेडिंग की व्यवस्था लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में कार्यकारी आदेश जारी कर दिए हैं।