यूपी के अमेठी में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के अमेठी में गुरुवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ध्रुव राज यादव पंडाल में हैलोज़न लाइट ठीक कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।