यूपी के आगरा एयरफोर्स स्टेशन में अग्निवीर ने राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
पुलिस ने बताया है कि आगरा एयरफोर्स स्टेशन (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार देर रात श्रीकांत चौधरी नामक 22-वर्षीय अग्निवीर ने अपनी राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल अग्निवीर के आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, मृतक अग्निवीर का गुरुवार को बलिया स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।