यूपी के आगरा में लोगों को 'तू' या 'तुम' नहीं बोल पाएंगे पुलिसकर्मी, निर्देश जारी
आगरा (उत्तर प्रदेश) में पुलिस के व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसके तहत आगरा पुलिस आम नागरिकों को 'तुम' या 'तू' के बजाय सम्मानजनक शब्द 'आप' बोलकर संबोधित करेगी। इसके अलावा आगरा में अधिकारी फोन उठाते समय 'नमस्ते' बोलकर कॉल करने वालों का अभिवादन करेंगे।