यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, लोडेड ट्रक से टकराई स्लीपर बस; 3 यात्रियों की मौत

फिरोज़ाबाद (यूपी) में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली-जालौन जा रही प्राइवेट स्लीपर बस की टाइलों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बस में करीब 50 यात्री सवार थे व टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Load More