यूपी के आधा दर्जन से अधिक ज़िलों के 800 गांवों में हैं बाढ़ जैसे हालात: रिपोर्ट
'दैनिक भास्कर' के अनुसार, तेज़ बारिश के कारण नेपाल-भारत बॉर्डर से लगे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज के करीब 800 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इन ज़िलों के 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शाहजहांपुर में करीब 2-3 फीट पानी भर गया है।