यूपी के इस गांव में रहस्यमयी कीड़े का आतंक, काटने से एक महिला की हुई मौत
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के भकरौला गांव में एक रहस्यमयी और अज्ञात कीड़े की दहशत फैली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 15 से 20 लोग इस कीड़े का शिकार बन चुके हैं जिनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं, इस कीड़े की पहचान के लिए वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची है।